पायलटों को दोषपूर्ण सिम्युलेटर में प्रशिक्षण देने को लेकर स्पाइसजेट पर लगा ₹10 लाख जुर्माना
डीजीसीए ने 737 मैक्स विमान के पायलटों को दोषपूर्ण सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण देने को लेकर स्पाइसजेट पर ₹10-लाख जुर्माना लगाया है। बकौल डीजीसीए, ऐसे प्रशिक्षण से उड़ान सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गौरतलब है, डीजीसीए ने अप्रैल-2022 में लगभग 90 पायलटों को ग्रेटर नोएडा में दोषपूर्ण सिम्युलेटर में प्रशिक्षण देने को लेकर एयरलाइन को नोटिस जारी किया था।