पायलटों व फ्लाइट के क्रू के परफ्यूम इस्तेमाल करने पर रोक लगा सकती है सरकार: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजीसीए ने पायलटों और फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के परफ्यूम इस्तेमाल करने पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। परफ्यूम में मौजूद अल्कोहल के कारण उड़ान से पहले या बाद में ब्रेथलाइज़र टेस्ट पॉज़िटिव आ सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, डीजीसीए ने अल्कोहल वाले माउथवॉश और टूथ जेल के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया है।