पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण स्वदेश लौटे केकेआर के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास
बांग्लादेशी क्रिकेटर व केकेआर के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण स्वदेश लौट गए हैं। केकेआर ने कहा, "इस मुश्किल घड़ी में हम उनके व उनके परिवार के साथ हैं।" केकेआर के एक अधिकारी ने कहा, "दास कब तक वापसी करेंगे इसको लेकर जानकारी नहीं है।" आईपीएल-2023 में दास ने एक मैच (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ) खेला था।