पारी घोषित समझकर मैदान से लौट रहे यशस्वी व सरफराज़ पर गुस्सा हुए रोहित, उन्हें वापस भेजा
राजकोट टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के 97वें ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और सरफराज़ खान पारी घोषित समझकर मैदान से लौटने लगे जिस पर रोहित शर्मा गुस्सा हो गए। वायरल हुए वीडियो में रोहित उन्हें वापस जाने के लिए कहते दिखे। हालांकि, रोहित ने 98वें ओवर के बाद पारी घोषित कर दी।