पारुल ने रचा इतिहास, एशियाड में 5,000 मीटर रेस में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
भारत की 28-वर्षीय धाविका पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स में 5,000 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स 2022 में भारत का यह 14वां स्वर्ण पदक है जबकि पारुल का यह दूसरा पदक है। उन्होंने सोमवार को महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा में रजत पदक जीता था।