पार्क में लड़कियों से अश्लील प्रैंक का वीडियो बनाने वाले युवक को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के एक पार्क में लड़कियों से अश्लील प्रैंक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अमित नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 वीडियो के स्क्रीनशॉट और हवालात में बंद युवक की तस्वीर शेयर की है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 व आईटी ऐक्ट लगाया गया है।