पार्किंग विवाद को लेकर दिल्ली में ईंट-पत्थर से मारने से शख्स की हुई मौत, एक हुआ अरेस्ट
साकेत (दिल्ली) मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कथित तौर पर ईंट-पत्थर से मारकर एक शख्स को बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया, "घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।" पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।