पार्टनर की कार में एसटीडी होने के बाद अमेरिकी महिला को बीमा कंपनी से मिलेंगे ₹40 करोड़
एक अमेरिकी महिला को अपने पार्टनर के साथ उसकी कार में सेक्स करते हुए सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिज़ीज़ (एसटीडी) होने के बाद कार बीमा कंपनी से $5.2 मिलियन (₹40 करोड़ से अधिक) मिलेंगे। अदालत के दस्तावेज़ों के अनुसार, महिला ने कहा था कि उसे पार्टनर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) हुआ था। इंश्योरेंस में पार्टनर का भी बीमा हो रखा था।