पार्टी इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी: महाराष्ट्र स्पीकर के फैसले को लेकर आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के 'मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना बताने और उनके गुट के 16 विधायक अयोग्य नहीं' फैसले पर शिवसेना (यूबीटी) गुट के विधायक आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। बकौल ठाकरे, उन्हें यह फैसला स्वीकार नहीं है और उनकी पार्टी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।