पार्टी का नाम व चुनाव चिह्न फ्रीज़ करने के आदेश के खिलाफ दिल्ली एचसी पहुंचे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न मामले में एकल पीठ के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न के उपयोग पर रोक लगाने वाले चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के खिलाफ ठाकरे की याचिका खारिज कर दी थी।