पार्टी के निर्देश पर मुंबई में हूं: मेरठ में मतदान होते ही मुंबई जाने को लेकर सवाल उठने पर गोविल
मेरठ (यूपी) में मतदान होते ही मुंबई जाने को लेकर सवाल उठने पर बीजेपी उम्मीदवार व ऐक्टर अरुण गोविल ने कहा है, "पार्टी के निर्देश पर मैं मुंबई में हूं।" उन्होंने 'X' पर लिखा, "पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे क्षेत्रों में भेजने का कार्यक्रम बना रही है...इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच (मेरठ) पहुंच जाऊंगा।"