पार्टी को बदनाम करने के लिए बीजेपी की साज़िश है: ईडी के फंडिंग के आरोप पर 'आप'
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 'आप' पर ₹7.08 करोड़ की विदेशी फंडिंग को लेकर लगाए गए आरोप पर 'आप' नेता आतिशी ने कहा है कि यह पार्टी को बदनाम करने के लिए बीजेपी की साज़िश है। उन्होंने कहा, "शराब घोटाले व मालीवाल प्रकरण के बाद बीजेपी नया मामला लेकर आई है...अगले 10 दिनों में बीजेपी रोज़ ऐसे झूठे आरोप लगाएगी।"