पार्टी विरोधी गतिविधि: राजस्थान में सचिन पायलट के अनशन पर कांग्रेस
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के एकदिवसीय अनशन को कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधि बताया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "अगर आपको अपनी सरकार से कोई शिकायत है तो उसे पार्टी के भीतर रखा जा सकता है।" पायलट का आरोप है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की पिछली बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की।