पार्टी से गोडसे भक्तों को निकालें या गांधी के आगे नतमस्तक होना बंद करें: पीएम से कांग्रेस
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाथूराम गोडसे को 'भारत का सपूत' बताने पर महात्मा गांधी को प्रणाम करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "पार्टी से गोडसे भक्तों को निकालिए…या गांधी के आगे नतमस्तक होकर ढोंग करना बंद कीजिए।" गिरिराज ने कहा था, "गोडसे...भारत में पैदा हुए...वह औरंगज़ेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं थे।"