पार्थ जिंदल ने आईएसएल फाइनल में पेनल्टी देने पर रेफरी की आलोचना करते हुए शेयर की तस्वीर
बेंगलुरु एफसी के मालिक पार्थ जिंदल ने आईएसएल 2022-23 फाइनल में एटीके मोहन बागान को पेनल्टी देने के लिए रेफरी की आलोचना की है। पार्थ ने तस्वीर शेयर कर बताया कि बेंगलुरु एफसी के खिलाड़ी ने बॉक्स के बाहर एटीके मोहन बागान के खिलाड़ी को फाउल किया। जिंदल ने लिखा, "क्या फाइनल मैच में वास्तव में यह पेनल्टी है?"