पार्थ ने कहा कि जेल में वह अपने जीवन के बारे में लिखेंगे, मांगी कलम व कागज़: अधिकारी
अधिकारियों के मुताबिक, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने जेल में कागज़ व कलम की मांग करते हुए कहा कि वह अपने जीवन के बारे में लिखेंगे। बकौल अधिकारी, चटर्जी ने राजनीति, अर्थशास्त्र व कानून पर कुछ पुस्तकें मांगी हैं लेकिन उन्हें दिए गए अखबारों में उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।