पार्षद की बेटी को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस क्या न्याय करेगी: कर्नाटक की घटना पर अनुराग ठाकुर
हुबली-धारवाड़ (कर्नाटक) में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की हत्या के मामले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, "कांग्रेस क्या 'न्याय' करेगी जब पार्टी के पार्षद की बेटी को न्याय नहीं मिला।" उन्होंने कहा, "पीड़ित परिवार को सीबीआई जांच की मांग के लिए मज़बूर होना पड़ा।" गौरतलब है, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।