पार्सल स्कैम में पुणे की 28 वर्षीय महिला से कैमरे के सामने उतरवाए गए कपड़े, ठगे गए ₹14 लाख
पुणे की 28-वर्षीय महिला से पार्सल स्कैम में ₹14 लाख ठगे जाने का मामला सामने आया है। धोखेबाज़ों ने खुद को एनसीबी अधिकारी बताकर उससे फोन पर कहा था कि उसके नाम से ताइवान भेजे गए पार्सल में ड्रग्स मिले हैं। उससे पहचान के लिए शरीर के तिल और बर्थमार्क दिखाने के लिए कैमरे के सामने कपड़े भी उतरवाए गए।