पालतू गिरगिट ने अमेरिका में अपने मालिक को काटा, हुई मौत
कोलोराडो (अमेरिका) में एक 34-वर्षीय शख्स को 'गिला मॉन्स्टर' प्रजाति के उसके पालतू गिरगिट ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। 'गिला मॉन्स्टर' ज़हरीले गिरगिट होते हैं जिनकी लंबाई 54 सेंटीमीटर तक होती है और आमतौर पर उनका काटना इंसानों के लिए घातक नहीं होता है। इसके काटने से अंतिम बार 1930 में किसी इंसान की मौत हुई थी।