पालतू रॉटविलर ने यूपी में स्कूल जा रहे लड़के पर हमला कर उसके पैर का मांस नोचा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को पालतू रॉटविलर कुत्ते ने स्कूल जा रहे 14-वर्षीय लड़के पर हमला कर उसके पैर का मांस नोच लिया। बकौल रिपोर्ट्स, कुत्ते ने लड़के के शरीर पर कई जगह काटा और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया था। लड़का अस्पताल में भर्ती है और नगर निगम ने कुत्ते को अपने कब्ज़े में ले लिया है।