पावर कट से जूझ रही दिल्ली, आतिशी बोलीं- यूपी में पावर ग्रिड में आग लगने से रुकी सप्लाई
दिल्ली के कई इलाके पावर कट की समस्या से जूझ रहे हैं। मंत्री आतिशी के अनुसार, मंडोला (यूपी) में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सब-स्टेशन में आग लगने से 1,200 मेगावॉट बिजली की सप्लाई बाधित हुई है। बकौल आतिशी, आपूर्ति बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है और नैशनल पावर ग्रिड का इस तरह फेल होना अत्यंत चिंताजनक है।