पास में बैठी महिला गुस्सा क्यों नहीं हुई?: महिला पर पेशाब करने के आरोपी शख्स की वकील
एअर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा की वकील इशानी शर्मा ने कहा है, "उसके (पीड़िता) पास में एक और महिला बैठी थी। दावा है कि उसने (आरोपी) ऐसे पेशाब किया कि उसके पास बैठी दूसरी महिला बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुई।" शर्मा ने पूछा, "दूसरी महिला क्यों नहीं गुस्सा हुई?"