पासवर्ड शेयरिंग बंद करने के बाद नेटफ्लिक्स ने दुनियाभर में जोड़े करीब 60 लाख नए सब्सक्राइबर

नेटफ्लिक्स ने कहा है कि पिछले 3 महीने में 60 लाख पेड सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के बाद दुनियाभर में उसके पेड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 23.8 करोड़ हो गई है। नेटफ्लिक्स मई से ही यूज़र्स के बीच पासवर्ड शेयरिंग रोकने पर काम कर रही है। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में पासवर्ड शेयरिंग खत्म कर दी है।

Load More