पिंक टैक्स! एक शर्मनाक जेंडर बायस: वीडियो शेयर कर किरण मजूमदार-शॉ
बायोकॉन की एग्ज़ीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने बुधवार को X पर 'पिंक टैक्स' के बारे में एक वीडियो शेयर किया और कहा, "पिंक टैक्स! एक शर्मनाक जेंडर बायस, महिलाओं को ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।" गौरतलब है कि पिंक टैक्स एक ऐसा टैक्स है जिसमें महिला समान प्रोडक्ट्स होने के बावजूद पुरुषों से ज़्यादा कीमत चुकाती हैं।