पिकनिक के लिए एमपी में नदी किनारे गए 3 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, 3 झुलसे
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि श्योपुर (मध्य प्रदेश) में आकाशीय बिजली गिरने से अजनोई गांव के जंगल में एक नदी किनारे पिकनिक के लिए गए 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।