पिघलते ग्लेशियर को दिखाने के लिए 104 साल बाद आर्कटिक क्षेत्र की फोटो को किया गया रीक्रिएट
फोटोग्राफर नील ड्रेक ने आर्कटिक क्षेत्र में ब्लोमस्ट्रैंडब्रीन ग्लेशियर के पिघल चुके हिस्से को दिखाने के लिए वर्ष 1918 की एक तस्वीर को रीक्रिएट किया है। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मैं महज़ एक तस्वीर खींचने से कहीं ज़्यादा किसी महत्वपूर्ण चीज़ का हिस्सा हूं।" बकौल ड्रेक, यह तस्वीर लोगों को सोचने पर मजबूर करने के लिए थी।