पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर पिचाई ने लिखा, "आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखना प्रेरणादायी है।" पिचाई ने लिखा, "मज़बूत साझेदारी को बनाए रखने व भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए हम तत्पर हैं।"

Load More