पिचाई ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर हुई चर्चा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर शेयर कर जयशंकर ने लिखा, "पिचाई से मिलकर अच्छा लगा। हमने भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक विकास को लेकर बातचीत की।" एक दिन पहले ही पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

Load More