पिचाई बोले- भारत ने वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर जो काम किया वह कोई न कर सका: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने उनसे भारत के डिजिटल कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, "पिचाई ने कहा कि उन्हें दुनियाभर में कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी ले जानी पड़ती है लेकिन भारत में...यह मोबाइल पर उपलब्ध है। दुनिया का कोई दूसरा देश यह नहीं कर सका।"