पिछली बार भी नहीं जीते और इस बार भी नहीं, अगली बार कहीं से जीतेंगे: वैभव को लेकर पायलट
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के जालौर (राजस्थान) से चुनाव हारने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वैभव पिछली बार भी चुनाव नहीं जीत पाए थे और इस बार भी नहीं जीत पाए हैं। पायलट ने कहा, "वह अगली बार ज़्यादा मेहनत करेंगे व कहीं और से चुनाव जीतेंगे।"