पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता करीब 40% बढ़ी है: गुजरात में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% की वृद्धि हुई। 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता करीब 40% बढ़ी है।" उन्होंने कहा, "भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है।"