पिछले 16 वर्षों में विराट कोहली की आईपीएल सैलरी में आया किस तरह का बदलाव?
विराट कोहली ने सोमवार को आरसीबी में 16 साल पूरे किए। आईपीएल 2008 में अंडर-19 ड्राफ्ट से आरसीबी द्वारा चुने गए कोहली ने 2008-2010 तक ₹12 लाख/सीज़न कमाए। उन्होंने आईपीएल 2011-2013 तक ₹8.28 करोड़/सीज़न, आईपीएल 2014-2017 तक ₹12.5 करोड़/सीज़न और आईपीएल 2018-2021 तक ₹17 करोड़/सीज़न कमाए। आईपीएल 2022 के बाद से कोहली ₹15 करोड़/सीज़न कमा रहे हैं।