पिछले 3 दिनों में सेंसेक्स में गिरावट के कारण निवेशकों को ₹13.5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान
सेंसेक्स में पिछले 3-दिनों में 2,000 अंकों से अधिक की गिरावट के कारण निवेशकों को ₹13.5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को सेंसेक्स में 980.93 अंकों की गिरावट हुई जिससे निवेशकों को ₹5.5 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। पिछले 7-कारोबारी सत्रों में बीएसई का बाज़ार पूंजीकरण ₹16 लाख करोड़ घटकर ₹275.01 लाख करोड़ रह गया है।