पिछले 3 महीने में एअर इंडिया के खिलाफ करीब 1,000 शिकायतें मिलीं हैं: सरकार
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि पिछले 3 महीनों के दौरान एअर इंडिया के खिलाफ विभिन्न मुद्दों से संबंधित लगभग 1,000 यात्री शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इनमें किराए की वापसी, उड़ानों की ओवर बुकिंग और कर्मचारियों के व्यवहार संबंधी शिकायतें शामिल हैं। गौरतलब है, एअर इंडिया अब टाटा समूह के नियंत्रण में है।