पिछले 3 वनडे विश्व कप के फाइनल में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
भारत ने अपने पहले वनडे विश्व कप-1983 के फाइनल में 183 रन पर आउट होने के बाद वेस्टइंडीज़ को 43 रन से हराया था। वनडे विश्व कप-2003 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत 125 रन से हार गया था। विश्व कप-2011 के फाइनल में 275 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था।