पिछले 5 वर्षों में विदेशों में पढ़ने गए 403 भारतीय छात्रों की हुई मौत: केंद्र सरकार
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया है कि पिछले 5 वर्षों में विदेशों में पढ़ने गए 403 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। बकौल मुरलीधरन, सबसे ज़्यादा 91 मौतें कनाडा में हुई हैं जबकि ब्रिटेन में 48, रूस में 40, अमेरिका में 36, ऑस्ट्रेलिया में 35, यूक्रेन में 21 और जर्मनी में 20 छात्रों की मौत हुई है।