पिछले 5 वित्त वर्ष में हल्दीराम्स ने की कितनी कमाई?
वित्त वर्ष 2021-22 में हल्दीराम्स इंटरनैशनल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की कमाई ₹3,622 करोड़ और हल्दीराम्स स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड की कमाई ₹5,248 करोड़ रही जिससे विलय की गई इकाई का राजस्व ₹8,870 करोड़ हो गया। वहीं, इससे पिछले वित्त वर्ष में हल्दीराम्स इंटरनैशनल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने ₹2,979 करोड़ जबकि हल्दीराम्स स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने ₹4,297 करोड़ की कमाई की थी।