पिछले 5 साल में पहली बार आईआईटी में खाली रह गईं 45 सीटें

आईआईटी में पिछले 5 वर्षों में पहली बार इस साल 45 सीटें खाली रह गईं। इस साल 23 आईआईटी में उपलब्ध सीटों की संख्या 17,385 थी लेकिन 17,340 अभ्यर्थियों को ही सीटें आवंटित की गईं जबकि पिछले साल 16,598 सीटें थीं और 16,635 सीटें आवंटित हुई थीं। वहीं, इस साल भी टॉपर्स के लिए आईआईटी बॉम्बे पसंदीदा आईआईटी बना रहा।

Load More