पिछले 5 साल में हाईकोर्ट में नियुक्त किए गए जजों में 15% ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के थे
केंद्र के न्याय विभाग ने एक संसदीय समिति को बताया है कि पिछले 5 साल में देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में नियुक्त किए गए जजों में से 15% ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के थे। बकौल विभाग, पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना न्यायपालिका की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है क्योंकि हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में कॉलेजियम की बड़ी भूमिका है।