पिछले 5 साल में ₹145 करोड़ बढ़ी अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू की संपत्ति
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विधानसभा चुनाव के लिए जमा किए अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास करीब ₹277.89 करोड़ की चल व अचल संपत्तियां हैं। उनकी संपत्तियां पिछले 5 साल में करीब ₹145 करोड़ बढ़ी हैं। खांडू ने हलफनामे में बताया कि उनकी पत्नी के पास ₹54.66 करोड़ की संपत्तियां हैं।