पिछले 6 वर्षों में निफ्टी 50 की किन कंपनियों ने दिया सर्वाधिक रिटर्न?
निफ्टी 50 में शामिल अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने पिछले 6 वर्षों में सर्वाधिक 3,000% का रिटर्न दिया। इस दौरान एलटीआईमाइंडट्री ने 600%, टाइटन कंपनी ने 500% और डिवीज़ लैबोरेटरीज़ ने 450% का रिटर्न दिया। वहीं, इस अवधि में निफ्टी 50 की सर्वाधिक रिटर्न देने वाली अन्य कंपनियों में टाटा कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स (400%), बजाज फाइनेंस (354%) और अपोलो हॉस्पिटल्स (290%) शामिल हैं।