रिश्ते में चाचा लगने वाला शख्स 6 साल से कर रहा रेप, टूटी मेरी शादी: राजस्थान की 20 वर्षीय युवती
पाली (राजस्थान) में एक 20 वर्षीय युवती ने रिश्ते में चाचा लगने वाले शख्स पर पिछले 6 साल से रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया, "आरोपी ने मेरी अश्लील वीडियो बना ली थी और धमकी देकर रेप करता रहा...इसके चलते मेरी शादी भी टूट गई।" मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।