पिछले 7 लोकसभा चुनावों में कैसा रहा है कांग्रेस का प्रदर्शन?
कांग्रेस को 1996 के लोकसभा चुनाव में 140, 1998 में 141 और 1999 में 114 सीटें मिली थीं। इसके बाद कांग्रेस को 2004 व 2009 में क्रमश: 145 और 206 सीटें मिली थीं और कांग्रेस की अगुआई में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार बनी थी। कांग्रेस को 2014 में 44 जबकि 2019 में 52 सीटों पर जीत मिली थी।