पिछले 8 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 12,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई गईं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "पिछले 8-वर्षों में हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 12,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई है।" बकौल पीएम, 2014 से पहले के 8 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में केवल 7,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ था।