पिछले आईपीएल सीज़न के मुकाबले सैलरी में ₹12 करोड़ की कमी वाले पहले खिलाड़ी बने विलियमसन
न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनकी सैलरी में पिछले आईपीएल सीज़न के मुकाबले अगले सीज़न में ₹10 करोड़ से अधिक की कमी हुई है। विलियमसन को आईपीएल 2022 में ₹14 करोड़ मिले थे और उन्हें शुक्रवार को आईपीएल 2023 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस ₹2 करोड़ में खरीदा।