पिछले एक साल में 188 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पिछले एक साल 1 सितंबर, 2022 से 31 अगस्त, 2023 के बीच 188 पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 'ड्यूटी' के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गृहमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।