पिछले महीने अमेरिका में लापता हुआ भारतीय छात्र मिला मृत, इस साल की 11वीं घटना

न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के मुताबिक, अमेरिका में मार्च में लापता हुए हैदराबाद (तेलंगाना) के 25-वर्षीय छात्र अब्दुल अराफात का शव ओहायो में मिला है। अब्दुल के लापता होने पर उसके पिता ने बताया था कि उनसे $1,200 की फिरौती मांगी गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिका में इस साल भारतीय छात्रों की मौत का यह 11वां मामला है।

Load More