पिछले माह गौना हुआ, पत्नी फोन पर बात नहीं करती: छुट्टी के आवेदन में यूपी का पुलिसकर्मी
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) के एक पुलिसकर्मी का 7-दिवसीय छुट्टी का आवेदन वायरल हुआ है जिसमें लिखा है, "पिछले माह गौना हुआ था...समय से छुट्टी न मिलने पर पत्नी नाराज़ रहती है।" पुलिसकर्मी ने लिखा, "फोन करने पर पत्नी बिना बात किए फोन तुरंत माताजी को दे देती है।" बकौल रिपोर्ट्स, संबंधित अधिकारी ने पुलिसकर्मी को 5-दिन की छुट्टी दी है।