पिछले वित्त वर्ष में जन औषधि केंद्रों से लोगों को ₹5,300 करोड़ की हुई बचत: सरकार
केंद्र ने संसद में बताया है कि पिछले वित्त वर्ष में जन औषधि केंद्रों में ₹893.56-करोड़ की बिक्री हुई और लोगों को लगभग ₹5,300-करोड़ की बचत हुई। केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने राज्यसभा में बताया, "प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत 30-जून 2022 तक...देशभर में लगभग 8,742 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं...जहां औसतन प्रतिदिन 4-5 लाख लोग...आते हैं।"