पिछले साल 25,000 से ज़्यादा विदेशी भारत में वीज़ा की अवधि से अधिक समय तक रुके: सरकार
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया है कि 25,143 विदेशी 2021 में वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रुके रहे थे। उन्होंने बताया, "2019 से पहले और 2019-2021 के बीच भारत में वीज़ा की अवधि से अधिक समय रुकने वाले विदेशियों की कुल संख्या 3,93,431 थी।" बकौल मंत्री, 2020 में यह संख्या 40,239 थी।